नई दिल्ली : पैसे के अभाव के कारण पढ़ाई छूटी, घर छूटा, जिसके बाद यह 14 साल की मासूम लड़की अपने दीदी और जीजा के साथ रहने लगी। जहां उसके जीजा की नजर इस मासूम बच्ची के जिस्म पर थी। जिसे लेकर वो लगातार ताक में था। वो लगातार अपने हवसी नजर से इस मासूम बच्ची का बलात्कार करता था और एक दिन उसने मौका पाकर इस मासूम बच्ची का बलात्कार भी कर दिया। यहीं नहीं उसके जीजा के तीन दोस्तों ने भी इस मासूम बच्ची के जिस्म के साथ खेला और बलात्कार किया।

आपको बता दें कि उन तीनों की पहचान कुमार, वडिवेल और सुंदरम के रूप में हुई है, उन तीनों ने पीड़िता को धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़ित लड़की एक घर में काम करने लगी थी। जहां उस घर के मालिक ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और कथित रूप से इस अपराध को छुपाने के लिए लड़की को कुछ पैसों का भुगतान भी किया, जिससे वो अपना मुंह ना खोले।

लेकिन इसके बाद कुछ अच्छे ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की। तब यह मामला जिला बाल कल्याण अधिकारी रंजीता प्रिया के पास पहुंचा। उन्होंने इस मामले की जांच की और शिकायत दर्ज कराई। किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में जीजा चिनराज, कुमार, वडिवेल, सुंदरम, कन्नन, पन्नीर, मूर्ति, अभि, गोपी, शेखर, शंकर और सरवनन को नामजद किया गया है।

इस मामले में तेजी दिखाते हुए तिरुचेंगोडे महिला पुलिस ने 12 आरोपियों में से 11 को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि ये मामला तमिलनाडु के नमक्कल जिले का है।