बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
नोरा फतेही के सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ को रिलीज होने में भी अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। खास बात तो यह है कि नोरा फतेही ने एक बार फिर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर धमाकेदार एंट्री की है और अपने डांस से शो के मंच पर भी तूफान मचाकर रख दिया है।
https://www.instagram.com/p/CGh6EhfBSf6/?utm_source=ig_embed
नोरा फतेही का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर के साथ ‘नाच मेरी रानी’ सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वीडियो में नोरा फतेही व्हाइट ड्रेस में इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर नाच मेरी रानी सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CGcgGVfJiwn/
उनके साथ-साथ मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर भी मंच पर धमाकेदार डांस करती हैं. वहीं, शो के तीसरे जज यानी टेरेंस लेविस टेबल पर बैठकर तीनों का डांस देखते नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को अब तक 61 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, इसके साथ ही लोग इसपर कमेंट्स करते हुए भी नहीं थक रहे हैं।
नोरा फतेही की इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर हुई वापसी को लेकर वहां मौजूद लोग भी काफी एक्साइटेड नजर आए. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है। बता दें कि नोरा और गुरु रंधावा के गाने नाच मेरी रानी को रिलीज होने में अब बस कुछ ही वक्त बता है।