डांसर नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नोरा फतेही का एक डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
दरअसल, नोरा का यह वीकेंड स्पेशल वीडियो है। क्योंकि नोरा इसमें अपने वीकेंड की शुरुआत कुछ खास अंदाज करती दिख रही हैं। इस वीडियो में नोरा जिस बिंदास तरीके से अपने बेड पर जंप करते हुए डांस कर रही हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस ने इस वीकेंड कुछ स्पेशल प्लान किया है। साथ ही बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘आइ एम सुपर एक्साइटेड’ ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिया है।
नोरा फतेही के इस वीडियो में उनका डांस वाकई तारीफ के लायक है। वीडियो में नोरा फतेही के डांस स्टेप और उनके डांस मूव्स, दोनों ही कमाल के लग रहे हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
बता दें कि फिल्म ‘बेल बॉटम’ अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय संग वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम रोल निभा रही हैं।
नोरा फतेही कुछ समय के लिए रियैलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की जज बनी थीं। लोगों ने उन्हें इस भूमिका में काफी पसंद किया था। शो को जबरदस्त टीआरपी मिली थी।