1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. हिंसा फैलाने वाले पोस्ट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं : मार्क जुकरबर्ग

हिंसा फैलाने वाले पोस्ट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं : मार्क जुकरबर्ग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिंसा फैलाने वाले पोस्ट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं : मार्क जुकरबर्ग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले पोस्ट में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए फेसबुक ने अपनी पॉलिसी अपडेट की है और कहा है कि नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट या कंटेंट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं है। इसकी जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है।

मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम हेट स्पीच पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं। हमने ऐसे सभी पोस्ट को हटा दिया है जो नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले थे। यदि कोई फेसबुक पर होलोकॉस्ट को सर्च करता है तो हम उसे सही कंटेंट तक ले जाने की कोशिश करेंगे।’

विश्व यहूदी कांग्रेस और अमेरिकी यहूदी समिति ने फेसबुक के इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि विश्व यहूदी कांग्रेस कई वर्षों से विश्व यहूदी कांग्रेस फेसबुक से होलोकॉस्ट डिनायल सामग्री हटाने की मांग कर रही थी। ऐसे में फेसबुक का यह फैसला उनकी मांग पूरी करने वाला है। बता दें कि होलोकॉस्ट को यहूदी नरसंहार के नाम से भी जाना जाता है। 27 जनवरी को मनाया जाता है होलोकॉस्ट डे

हर साल 27 जनवरी को इस्राइल होलोकास्ट मेमोरियल डे मनाता है। होलोकॉस्ट समूचे यहूदी लोगों को जड़ से खत्म कर देने का सोचा-समझा और योजनाबद्ध प्रयास था।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने होलोकास्ट के नाम पर लाखों लोगों को नजरबंदी कैंप में रखा। उनमें से लगभग 11 लाख लोगों को गैस चैम्बर में डालकर मार डाला। दूसरे हजारों लोग नजरबंदी कैंप में ठंड और भुखमरी से मर गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...