1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, ग्लैमर अंदाज में आई नजर, देखें

निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, ग्लैमर अंदाज में आई नजर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, ग्लैमर अंदाज में आई नजर, देखें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने अंदाज को लेकर खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने सीरियल्स के साथ-साथ अपने ग्लैमर लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CFuEPlilg_s/

हाल ही में निया शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बेड पर चढ़कर पंजाबी गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो में निया शर्मा खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 82 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही लोग इसपर कमेंट करने से भी नहीं थक रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGrMTfbFZEF/

निया शर्मा  के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वह ब्लैक आउटफिट में रेड गॉगल्स लगाकर बेड पर नाचती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में निया शर्मा खूब मस्ती कर रही हैं। वीडियो के अलावा एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में निया शर्मा के साथ टीवी एक्टर शिविन भी दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “काम पर मरे हुए और पार्टी में जिंदा…” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निया शर्मा अपने अंदाज के लिए इस कदर सोशल मीडिया पर छाई हों।

https://www.instagram.com/p/CF_gjh-l6f7/

निया शर्मा अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं। निया की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ का दूसरा सीजन भी हिट रहा था।

निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘काली से की थी। उन्हें असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है ‘ और ‘जमाई राजा’ से मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 8’ में नजर आ चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...