पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने राइजिंग स्टार फेम सिंगर रोहन प्रीत सिंह से 24 अक्टूबर को शादी कर ली है। दोनों की शादी दिल्ली में हुई थी जिसके बाद रिसेप्शन पंजाब में दिया गया था। शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने पति रोहन प्रीत सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। लाल जोड़ा पहने हुए नई नवेली दुल्हन नेहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

न्यूली वेड नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करवा चौथ का व्रत खोलते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए सिंगर लिखती हैं, ‘मेरा पहला करवा चौथ हबी रोहन प्रीत के साथ। नेहू प्रीत’। वायरल तस्वीरों में नेहा लाल रंग का एंब्रॉइडरी किया हुआ जोड़ा पहनी हैं। हाथ में चूड़ा पहने हुए और मांग में सिंदूर भरे हुए नेहा बिल्कुल नई दुल्हन नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहन प्रीत ने सफेद रंग के कुर्ते के साथ लाल रंग की पगड़ी पेयर की है।

इंस्टाग्राम पर गुरुवार को तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने इनके कैप्शन में लिखा है, “पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मेरा पहला करवाचौथ। हैशटैगनेहूप्रीत।”
तस्वीरों में लाल रंग के सलवार सूट और सोने के झुमकों में नेहा काफी जंच रही हैं। इस दौरान नेहा खुले बालों में, माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रोहनप्रीत को इसमें सफेद कुर्ता पायजामा पहने देखा जा सकता है।
नेहा ने अपने माता-पिता संग भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके साथ गायिका ने लिखा है, “हर चीज के लिए आपका शुक्रिया मां-पापा।”
नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे संग अक्टूबर में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इंस्टग्राम पर शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के बाद ‘सिंह’ सरनेम भी ऐड कर लिया है। इस सेलिब्रिटी जोड़े ने साथ में एक गाना भी रिलीज किया है, जिसका शीर्षक है ‘नेहू दा ब्याह’।