1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नेहा कक्कड़ रोमांटिक डिनर पर केक काटती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ रोमांटिक डिनर पर केक काटती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेहा कक्कड़ रोमांटिक डिनर पर केक काटती आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़  की शादी हुए कुछ दिन बीत गए हैं। लेकिन उनकी फोटो और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नेहा कक्कड़ बीते अक्टूबर महीने में राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं।

दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें, नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई वापस लौट चुकी हैं। अब हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत रोमांटिक डिनर डेट के लिए एक रेस्तरां में पहुंचे।

इस दौरान का नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा और रोहन केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेहा कक्कड़ लोगों का धन्यवाद भी दे रही हैं। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने और रोहनप्रीत सिंह  के रिलेशनशिप की जानकारी दी थी। उन्होंने राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “आप मेरे हो…” नेहा के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...