रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ वह नक्सली इलाका है, जहां अक्सर सुरक्षा बलों के बीच नक्सलियों ने मुठभेड़ होता रहता है। नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कुछ न कुछ खुराफात करते रहते हैँ। राज्य से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। आपको बता दें कि कांकेर में एक नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पेडों से बम लगा रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बम ब्लास्ट हो गया और नक्सली खुद शिकार हो गया। बम में इतनी ताकत थी कि उसके शव के चीथड़े पेड़ पर लटके मिले।
आपको बता दें कि मामला कांकेर के आमाबेड़ा का है, जहां सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के चक्कर में खुद नक्सली शिकार बन गया। इस हादसे में एक को तो दिल दहला देने वाली मौत मिली, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। इस बात की जामकारी नक्सलियों ने पर्चे फेंककर और पोस्टर लगाकर दी है।
उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता सुखदेव कावड़े ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि आमाबेड़ा के चुकपाल में 18 फरवरी को सुबह 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस को जवानों को उड़ाने के चक्कर में विस्फोट हो गया और सोमजी उर्फ सहदेव वेड़दा की मौत हो गई।
जिस स्थान पर विस्फोट किया गया वहां आसपास में कई प्रेशर बम लगाए गए थे। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने ये बम वापस निकाल लिए। जिससे वहां छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। आपको बता दें कि यहां से कुछ दूरी पर बोड़ागांव में बीएसएफ का कैंप है। जहां पर जवान रात को गश्त करते हुए कभी-कभी इन पेड़ों की नीचे आराम करते हैं। इसी चलते क्सलियों ने प्रेशर बम लगाए थे। बड़े हमले की तैयारी में थे नक्सली, लेकिन वह अपने जाल में खुद ही फंस गया।