1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो-2026’: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- खेती में आमदानी बढ़ाने के लिए मशीनीकरण जरूरी

‘राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो-2026’: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- खेती में आमदानी बढ़ाने के लिए मशीनीकरण जरूरी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को मजदूर अब मिल नहीं पाते हैं। इसलिए जरूरी हो गया है कि कुछ मशीने आ जायं, जिनसे काम चलाया जा सके। इस तरह की मशीने जो छोटी-छोटी हों और हाथ और पैरों से भी चलाई जा सके। उन मशीनों का भी हम प्रदर्शन यहां कर रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
‘राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो-2026’: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- खेती में आमदानी बढ़ाने के लिए मशीनीकरण जरूरी

बुधनीः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के CFMTTI परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो-2026’ का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक और फसल प्रबंधन के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना है। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती में आमदानी बढ़ाने के लिए मशीनीकरण जरूरी है।

मशीनीकरण से आय बढ़ाएंगे किसान- शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने बुआई से लेकर रोपाई से लेकर कटाई तक के लिए अनेकों तरह की नई मशीने आ रही हैं।  उन्होंने कहा कि यह एक्सपो इसलिए लगाया क्योंकि किसानों के बीच प्रदर्शन भी हो और उनका उपयोग भी किसान सीखे, उनके बारे में किसान जानकारी प्राप्त करें। क्योंकि मजदूर अब मिल नहीं पाते हैं। इसलिए जरूरी हो गया है कि कुछ मशीने आ जायं, जिनसे काम चलाया जा सके।

‘राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो-2026’ में छोटे कृषि यंत्रों का प्रदर्शन

इस तरह की मशीने जो छोटी-छोटी हों और हाथ और पैरों से भी चलाई जा सके। उन मशीनों का भी हम प्रदर्शन यहां कर रहे हैं। उसके साथ साथ किसानों की आमदानी बढ़ानी है। पहले जब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आई तो हमने प्रयास किया कि बिजली ज्यादा मिले, पानी ढंग से आए। जहां एक फसल होती थी अब वहां तीन-तीन फसलें हो रही हैं, लेकिन अब और आगे जाना है।

बुधनी में बनेगा इंटीग्रेटेड फार्मिंग एकीकृत कृषि का मॉडल

किसान अपने जमीन के छोटे टुकड़े पर कैसे अच्छी खेती करे उसके लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग एकीकृत कृषि का एक मॉडल बुधनी में तैयार किया जा रहा है। एक खेत में कितनी फसलें उगाई जा सकती है, अनाज, फल सब्जी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन अलग-अलग तरीके की कई गतिविधियां यहां देखने को मिलेगी। उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे बड़ा साधन है अच्छा बीज। वो अच्छे बीज अब यहीं तैयार हों।

बहुउद्देशीय बन रहा नेशनल सीड्स कार्पोरेशन- शिवराज

नेशनल सीड्स कार्पोरेशन यहां ब्रीडर सीड्स से फाउंडेशन सीड्स से सर्टिफाइड सीड्स यहीं तैयार करेगा ताकि सभी किसानों को बीज सप्लाई हो सके। एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग का युग आ रहा है। हमारा यह संस्थान अब बहुउद्देशीय बन रहा है। यहां एग्री इंजनीयरिंग कॉलेज हो जाय जिससे किसानों को फायदा हो जाय।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...