रिपोर्ट – माया सिंह
राजस्थान : राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक भाभी ने अपने ननद की बेरहमी से कत्ल कर दी और उसकी लाश को बिस्तर में लपेटकर बक्से में डाल दिया । ताकि किसी को भी इसकी भनक तक न लगे लेकिन तीन दिन बाद शव से बदबू आने पर राज खुल गया और भाभी की करतुत सबसे सामने आ गई । बताया जा रहा है कि भाभी पूरे दिन फोन पर बात किया करती थी , जिसपर ननद टोका करती थी इसलिए ननद की हत्या कर दी ।
दरअसल , यह दर्दनाक घटना जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में हुई है । जांच अधिकारी किशन लाल के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से पाली जिले के रोहट की रहने वाली भाभी पूजा अपने ननद रेखा के यहां रूकी हुई थी । भीलों की ढाणी में रेखा अपने बच्चों के साथ रहती थी ।
वहीं पूजा पूरे दिन किसी न किसी से फोन पर बात करते रहती थी। रेखा के माना करने पर भी जब पूजा नहीं मानी तो उसने अपने भाई से शिकायत करने की धमकी दे दी । धमकी देना ननद को भारी पड़ गया और इसकी भारपई अपनी जान देकर चुकानी पड़ी ।
मंगलवार की रात जब रेखा सो रही थी तब पूजा ने तेजधार तलवार से रेखा के सिर पर वार कर दिया , जिससे ननद की मौके पर मौत हो गई । रेखा के बेटे और बेटी जब अपनी मां के बारे में पुछने लगे तो पूजा ने बताया कि वह जोधपुर चली गई है इसपर दोनो बच्चे पास में रह रहे मामा के यहां चले गये ।
कहा जाता है कि सच को ज्यादा दिन तक छिपाया नहीं जा सकता । जब ननद की बेटी तीन दिन बाद घर लौटी तो कमरे से बदबू आ रही थी । इसके बाद उसने पुलिश को सूचना दी तो तुरंत पुलिस पहुंचक छानबीन शुरू कर दी । फिर जो सामने आया उसे देखकर सभी दंग रह गये ।लोहे के बक्से से रेखा की लाश बारामद हुई , हालांकि पूजा ने अपना जुर्म कबूल लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।