1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. समोसे का लालच देकर नाना ने किया अपनी नातिन का बलात्कार, छिपा रही थी बच्ची…

समोसे का लालच देकर नाना ने किया अपनी नातिन का बलात्कार, छिपा रही थी बच्ची…

By: Amit ranjan 
Updated:
समोसे का लालच देकर नाना ने किया अपनी नातिन का बलात्कार, छिपा रही थी बच्ची…

नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के बीच ऐसे कई खबरें सामने आ रही हैं, जो बेहद ही शर्मनाक है, जिसपर यकीन करना भी कभी-कभी मुश्किल हो जाता हैं। एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है, जहां एक नाना और दूर के रिश्तेदार ने अपने ही 6 वर्षीय नातिन के साथ बलात्कार किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि ये घटना कोलार का है। बच्ची के साथ ये घिनौनी करतूत 8 दिन पहले उसके नाना और दूर के रिश्तेदार ने की थी। बच्ची की मां ने गुरुवार शाम को उसके बर्ताव में बदलाव देखा। इसके बाद मां ने बच्ची से जब पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिवार ने कोलार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को बच्ची ने अपनी मां को दर्द के बारे में भी बताया था। उसकी मां को जब महसूस हुआ कि बच्ची कुछ छिपा रही है, तो उसने उससे पूछा। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को अपने साथ हुई घिनौनी करतूत के बारे में सब बता दिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने अपनी मां को बताया कि करीब 8 दिन पहले एक शख्स उसे और उसके छोटे भाई को समोसे का लालच देकर एक कमरे में ले गए। उस कमरे पहले से ही बच्ची के नाना मौजूद थे। इसके बाद दोनों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने जब देखा कि बच्ची को ब्लीडिंग हो रही है, तो आरोपियों ने बच्ची को 20 रुपए और एक समोसा दिया। साथ ही ये भी कहा कि वो किसी को भी इस बारे में न बताए। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने मां-बाप को कुछ भी बताने से बहुत डर रही थी।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को शराब की लत है और दोनों मजदूरी करते हैं। आरोपी नाना की उम्र 50 साल और रिश्तेदार की उम्र 38 साल के आसपास है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता भी मजदूरी करते हैं और जब दोनों मजदूरी करने बाहर गए थे, तभी बच्ची के साथ ये घटना हुई। बता दें कि गुरुवार (7 अप्रैल) शाम को बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...