1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुकेश मल्होत्रा मामलाः SC  के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं कांग्रेस, रोक हटाने के लिए करेगी अपील

मुकेश मल्होत्रा मामलाः SC  के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं कांग्रेस, रोक हटाने के लिए करेगी अपील

मुकेश नायक ने संकेत दिए कि मुकेश मल्होत्रा के राज्यसभा वोटिंग और आर्थिक लाभ से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।

By: Naredra 
Updated:
मुकेश मल्होत्रा मामलाः SC  के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं कांग्रेस, रोक हटाने के लिए करेगी अपील

भोपालः सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत मिलने के बावजूद कांग्रेस पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक परंपराएं सुरक्षित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह फैसला नहीं आता, तो 7 हजार वोट से हारा हुआ उम्मीदवार विधायक बन जाता।

उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रहलाद लोधी का उदाहरण देते हुए कहा कि सजा के बावजूद वे अपना कार्यकाल पूरा कर गए और दूसरा कार्यकाल भी जारी रहा।

साथ ही, मुकेश नायक ने संकेत दिए कि मुकेश मल्होत्रा के राज्यसभा वोटिंग और आर्थिक लाभ से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। जेपी धनोपिया पर जानकारी छुपाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पार्टी को इस मामले की पूरी जानकारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...