1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की करी कामना

MP News: महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की करी कामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए।

By: Rekha 
Updated:

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे और पूरे विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।

महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु करेंगे महाकाल के दर्शन

महाकाल मंदिर में इस महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर समिति के अनुसार, भक्तों को करीब 2 किमी पैदल चलकर दर्शन करने होंगे। भगवान महाकाल के पट 25-26 फरवरी की रात 2:30 बजे खोले गए, जो पूरे दिन और रातभर खुले रहेंगे।

चार प्रहर की विशेष पूजा, नहीं होगी सुबह की भस्म आरती

महाशिवरात्रि पर रात 12 बजे से चार प्रहर की विशेष पूजा होगी, जो 27 फरवरी की सुबह तक जारी रहेगी। इस दौरान सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती नहीं होगी।

अन्य शिवालयों में भी उमड़ा जनसैलाब

केवल उज्जैन ही नहीं, बल्कि खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव और भोजपुर समेत कई शिवालयों में भी श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...