नई दिल्ली : पहले जिस उम्र मे लोग प्यार का ‘प’ भी नहीं समझते थे, अब उस उम्र में बच्चे कुछ भी कर जाने को तैयार है। क्योंकि जनाब यहां माजरा ही है फिल्मी इश्क का। इसी फिल्म इश्क का नतीजा है कि जिस उम्र में बच्चों को पढ़ना चाहिए, अपने दोस्तों के साथ खेलना चाहिए, वे उस उम्र में प्यार कर रहे है। और प्यार का खेल खेल रहे है।
एक ऐसा ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन बच्चों की मां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ फरार हो गई। इसे लेकर लड़के के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे। लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हल्ला मच गया। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांववालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।