1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस ईशा देओल के जन्मदिन पर मां हेमा ने कराया हवन, तस्वीरें ट्विटर पर की शेयर

एक्ट्रेस ईशा देओल के जन्मदिन पर मां हेमा ने कराया हवन, तस्वीरें ट्विटर पर की शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस ईशा देओल के जन्मदिन पर मां हेमा ने कराया हवन, तस्वीरें ट्विटर पर की शेयर

हेमा मालिनी और ईशा देओल हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा बनीं। यहां ईशा ने मां के साथ मिलकर अपनी पहली किताब ‘अम्मा मियां’ को प्रमोट किया और दोनों ने शो पर कई दिलचस्प खुलासे भी किए।

हेमा ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया,  दोनों बेटियों ईशा और अहाना की डिलिवरी के दौरान धर्मेन्द्र ने मेरे नाम पर पूरा अस्पताल बुक करवा दिया था ताकि इस दौरान फैन्स मुझे डिस्टर्ब न कर सकें। हेमा ने धर्मेन्द्र से 1979 में शादी की थी। 1981 में उन्होंने ईशा और 1985 में बेटी अहाना को जन्म दिया था।

वही, दो नवम्बर  धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल का भी जन्मदिन था। इस बार एशा ने उम्र का 39वां पड़ाव पार कर लिया। हेमा मालिनी ने एशा के जन्मदिन पर हवन किया और उनके सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की। एशा ने अपने करियर में धूम और पार्टनर जैसी फ़िल्मों में काम किया है।

हेमा मालिनी ने बेटी के जन्मदिन पर घर पर हवन किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कीं। हेमा ने लिखा- आज एशा का बर्थडे है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हमेशा ख़ुश रहे। जैसा कि हम हर साल करते हैं, हमने घर पर एक छोटा-सा हवन किया और हमारे पुजारी के ऑनलाइन निर्देशों के अनुसार हम दोनों ने पूजा की। मेरे बच्चे एशा, तुम्हें प्यार।

उन्होंने लिखा- प्यार से भरा एक दिल, कृतज्ञता से भरी आत्मा। यह मैं हूं। चूंकि, मैं एक साल अधिक समझदार, मजबूत और फिट हो गयी हूं, मैं आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए अपने जन्मदिन पर ही नहीं, हर रोज़ शुक्रिया कहना चाहती हूं। आप सबके लिए मेरी यही शुभकामना है कि ख़ुश और स्वस्थ रहें।

2018 में ईशा शॉर्ट फ़िल्म केकवॉक में नज़र आयी थीं। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी आख़िरी फ़िल्म टेल मी ओ ख़ुदा है, जो 2011 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म को हेमा मालिनी ने डायरेक्ट किया था, जबकि धर्मेंद्र, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल्स में थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...