1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मोनालिसा गोवा में एन्जॉय करती आई नजर, तस्वीर हुई वायरल

मोनालिसा गोवा में एन्जॉय करती आई नजर, तस्वीर हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोनालिसा गोवा में एन्जॉय करती आई नजर, तस्वीर हुई वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैन्स के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों हॉलीडे मनाने के लिए पति विक्रांत के साथ गोवा गई हुई हैं। मोनालिसा अपने गोवा वेकेशन की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहती हैं।

मोनालिसा ने गोवा वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। मोनालिसा की यह तस्वीरें उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। उन्होंने अपने पति विक्रांत के साथ बीच पर मस्ती करते हुए भी वीडियो शेयर किया है।

आपको बता दें मोनालिसा रिएलिटी शो बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं। मोनालिसा और विक्रांत की शादी बिग बॉस के घर के अंदर ही हुई थी। दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ही एक-दूसरे का खास ख्याल रखते हैं।

बिग बॉस के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था, वह स्टार प्लस के शो नजर में लीड रोल में दिखाई दीं थी। शो में उनका किरदार चुड़ैल का था जो फैन्स को काफी पसंद आया था।

मोनालिसा तभी से सुर्ख़ियों में हैं जबसे उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री ज्वाइन की थी। आज की तारीख में मोना भोजपुरी इंडस्ट्री के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं और कई हिट फिल्में भी भोजपुरी इंडस्ट्री को दे चुकी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...