भोपालः प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामले को लेकर हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अब तो लड़कियां भी धर्मांतरण करवा रही है। धर्मांतारण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि लगातार धर्मांतारण के मामले बढ़ रहे हैं।
मास्टर प्लान को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार मास्टर प्लान लाने वाली है। सरकार ने राजधानी भोपाल के लिए मेट्रो पोलियन प्रोजेक्ट लाया है। जिसके तहत सरकार राजधानी को विकसित कर रही है। राजधानी भोपाल में सीहोर रायसेन जैसे शहरों को जोड़कर वहां तक पहुंच बनाने और उनको विकसित करने के लिए सरकार नया मास्टर प्लान लाएगी। जिसमें इन जिलों को भी लाभ पहुंचाया जा सके और उन्हें भी विकसित किया जाए।