1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विधायक हरि सिंह रघुवंशी का औचक निरीक्षण, बस स्टैंड पर मिली खामियों पर अफसरों को फटकार

विधायक हरि सिंह रघुवंशी का औचक निरीक्षण, बस स्टैंड पर मिली खामियों पर अफसरों को फटकार

बस स्टैंड पर प्याऊ बंद मिलने और गंदगी देख विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

By: Naredra 
Updated:
विधायक हरि सिंह रघुवंशी का औचक निरीक्षण, बस स्टैंड पर मिली खामियों पर अफसरों को फटकार

विदिशा के बासौदा नगर की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक हरि सिंह रघुवंशी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ महाराणा प्रताप बस स्टैंड और सुभद्रा देवी कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

बस स्टैंड पर प्याऊ बंद मिलने और गंदगी देख विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके साथ ही सुभद्रा देवी कॉलेज में उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनुभा जैन और तहसीलदार अरविंद सिंह यादव मौजूद रहे। विधायक ने चेतावनी दी कि समय सीमा में सुधार न होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...