पन्नाः पूर्व मंत्री और पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अजयगढ़ मंडल में भाजपा द्वार आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और संगठन को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम है। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना प्रमुख लक्ष्य है। इसी सोच के तहत अजयगढ़ क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र में कराए गए अनेक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि निम्हा से मोहाना मार्ग (व्हाया जखोट), हथौहा से चंदला मार्ग (ग्राम बीरा में 3.5 किमी), नहर पट्टी से लौलास, सीलोना से सुनहरा (व्हाया लांयचा), पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग से गहलोदपुरवा, गुमानगंज से चंदला व मोहारी, देवगांव से सलैया वाया बरियारपुर कुर्मियान-रानीपुर (5 किमी), नरैनी-अजयगढ़ मार्ग से बहादुरगंज, मझगांव से भानपुर (2.31 करोड़) तथा पैरहा से सिलोना व्हाया जैतुपुर (4.80 किमी) सहित अनेक सड़कों का निर्माण कराया गया है।
इसके साथ ही कई ग्राम पंचायतों—सीलोना, बरियारपुर कुर्मियान, कुवरपुर, आरामगंज—में नवीन पंचायत भवन तथा आरामगंज, बरबसपुरा, सलैया और फरस्वाहा में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि नहरा नहरी, बिलहरी घाट और केन नदी पर पुल निर्माण के साथ-साथ अजयगढ़ किला पहुंच मार्ग पर रिटेनिंग वॉल एवं नाली निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है।
धरमपुर क्षेत्र में भी बहिरवारा से रतनपुर (2.30 करोड़), नत्थूपुरवा से लोढापुरवा, सिंहपुर-कालिंजर मार्ग से पनझिरिया माता मार्ग, बैराहा से श्रीशोभन, नयागांव से पंचमपुर, कुड़रा से धरमपुर, टिकुरिहा से सिद्धपुर, बरौली मार्ग (2.78 करोड़), गुरदीनपुरवा मार्ग (2 करोड़) सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन कराया गया है।
साथ ही बहिरवारा, कटर्रा, मकरी, धरमपुर में पंचायत भवनों का निर्माण और खोरा में महाविद्यालय की स्थापना भी की गई है।अपने संबोधन के अंत में बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अजयगढ़ क्षेत्र में विकास की गति लगातार जारी रहेगी और हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट