1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विधायक बृजेंद्र प्रताप ने किया महालोक में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए निर्देश

विधायक बृजेंद्र प्रताप ने किया महालोक में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए निर्देश

विधायक ने कहा कि महालोक के निर्माण से यह स्थल और अधिक भव्य स्वरूप में विकसित होगा, जिससे इसकी धार्मिक पहचान और भी मजबूत होगी।

By: Naredra 
Updated:
विधायक बृजेंद्र प्रताप ने किया महालोक में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए निर्देश

पन्नाः जुगल किशोर महालोक के निर्माण कार्यों को लेकर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया और प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुगल किशोर महालोक जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न हो।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि भगवान जुगल किशोर सरकार का यह धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षों से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। महालोक के निर्माण से यह स्थल और अधिक भव्य स्वरूप में विकसित होगा, जिससे इसकी धार्मिक पहचान और भी मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पन्ना को एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने निर्माण कार्य की बारीकियों को मौके पर ही जांचा और जहां कमियां दिखाई दीं, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में देरी या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पन्ना से राजेश रावत की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...