1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मिथुन चक्रवर्ती की बहू डांस का तड़का लगाती आई नजर, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती की बहू डांस का तड़का लगाती आई नजर, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिथुन चक्रवर्ती की बहू डांस का तड़का लगाती आई नजर, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

मदालसा शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी खूब जानी जाती हैं। हाल ही में मदालसा शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस सैवेज लव की ट्यून पर अपनी मम्मी के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

मदालसा शर्मा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 33 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में मदालसा शर्मा का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है।

वहीं, अपनी मम्मी के साथ डांस करते हुए मदालसा शर्मा काफी क्यूट भी लग रही हैं। उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफें भी कर रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मदालसा शर्मा ने अपने अंदाज से यूं सुर्खियां बटोरी हों। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...