1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी हॉट लुक में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी हॉट लुक में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी हॉट लुक में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती भी अपने परिवार के बाकी सदस्यों की ही तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं। दिशानी चक्रवर्ती इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं।

इसके साथ ही दिशानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इवेंट की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती  की कई फोटोज सुर्खियों में हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खूबसूरत होने के साथ वह काफी स्टाइलिश भी हैं। सुंदरता के मामले में भी दिशानी का कोई जवाब नहीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्मी फैमिली में पली-बढ़ी दिशानी को फिल्मों से बेहद लगाव है। वे सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

दिशानी चक्रवर्ती को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। वे अपना करियर फिल्मों में ही बनाना चाहती हैं। दिशानी चक्रवर्ती कई शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती ने दिशानी को गोद लिया है। दिशानी चक्रवर्ती को इंस्टाग्राम पर करीब 75 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...