1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस के सवाल पर PWD मंत्री का जवाब, बोले- टोल पर कोई अवैध वसूली नहीं

कांग्रेस के सवाल पर PWD मंत्री का जवाब, बोले- टोल पर कोई अवैध वसूली नहीं

जब तक दूसरे व्यक्ति को कॉट्रेक्ट नहीं मिलता तब तक मध्य प्रदेश रोड डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन खुद टोल वसूल करता है।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस के सवाल पर PWD मंत्री का जवाब, बोले- टोल पर कोई अवैध वसूली नहीं

भोपालः अवैध टोल को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध टोल वसूली नहीं की जा रही है। अगर किसी को टोल वसूलने को लेकर टेंडर दिया जाता है और जब उसका टेंडर खत्म हो जाता है। उसके बाद भी उस रोड़ की मरम्मत जारी रहती है। इसलिए जब तक दूसरे को कॉट्रेक्ट नहीं मिलता तब तक मध्य प्रदेश रोड डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन खुद टोल वसूल करता है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा यात्रियों से वसूला गया पैसा सरकार के पास जाता है। जिससे सड़क की मरम्मत, निर्माण जैसे अनेकों कार्य किए जाते हैं। विभाग को अधिकार है कि वो अधिसूचना पूर्व की तारीख से जारी कर सकता है इसीलिए इसमें कोई अवैध स्थिति नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...