जबलपुर: मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए सारंग ने कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने का काम कर रही है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल सिर्फ अपने ‘इवेंट मैनेजर’ की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और उन्हें अर्थशास्त्र का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। सारंग यहीं नहीं रुके, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिसे खेती-किसानी और यहाँ तक कि गोबर के कंडे का फार्मूला नहीं पता, वह देश की अर्थव्यवस्था पर ज्ञान बाँट रहा है।
मंत्री तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अब 50 की उम्र पार कर चुके हैं और अब उनमें गंभीरता आने की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है।