भोपालः दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सारंग ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है, लेकिन भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गैरकानूनी तरीके से विधानसभा में प्रवेश कर प्रक्रिया में बाधा डाली।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया है, जो कथित रूप से दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से जुड़ा है। अदालत द्वारा दो वर्ष से अधिक की सजा मिलने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) के तहत उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई।
सारंग ने कहा कि 2013 के लिली थॉमस केस के बाद यह प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू होता है और इसमें कोई स्टे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के तहत कार्रवाई हुई है और कोई भी भ्रष्टाचारी विधानसभा में बैठने के योग्य नहीं है।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट