1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विपक्ष के आरोपों और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान

विपक्ष के आरोपों और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान

मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और उन्हें अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए। सरकार किसानों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

By: Naredra 
Updated:
विपक्ष के आरोपों और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान

भोपालः प्रदेश के परिवहन और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पिछले साल जहां 77 लाख टन गेहूं की खरीदी हुई थी, वहीं इस बार केंद्र के नेतृत्व में 80 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर भुगतान और खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

कांग्रेस के किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और उन्हें अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए। सरकार किसानों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सिंहस्थ की तैयारियों पर मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा से पहले पूरी होंगी और बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

भोपाल से सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...