छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आज छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री पटेल ने अटल सुशासन भवन, जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। वहीं जनपद पंचायत बिछुआ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भी अटल सुशासन भवन का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात मंत्री सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा रामेश्वरम धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल हुए।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायतों को मजबूत करने पर जोर दिया। श्री पटेल के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।