भोपालः विधानसभा में बुधवार को PWD बजट पर चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी विभाग पर बोलते हुए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बजट पर बोलते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग में बहुत सारे नवाचार किये जा रहे हैं। इन नवाचारों से आने वाले समय में जो कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है 2047 में विकसित देश बनेगा।
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से मध्य प्रदेश भी विकसित प्रदेश बनेगा। जिस प्रदेश की सड़कें अच्छी होती है, उस प्रदेश का विकास बहुत ज्यादा होता है। विकास में सड़कों का बहुत महत्व है। आज बहुत बड़ा बजट आया है और सभी ने उसकी तारीफ की है।