1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर न्यूड फोटो की शेयर, एफआईआर हुई दर्ज, पढ़ें

मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर न्यूड फोटो की शेयर, एफआईआर हुई दर्ज, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर न्यूड फोटो की शेयर, एफआईआर हुई दर्ज, पढ़ें

मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर बीच पर न्यूड रनिंग करते हुए अपनी फोटो शेयर की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। अब मिलिंद ने पत्नी अंकिता के साथ फोटो शेयर करते हुए फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है।

मिलिंद ने फोटो शेयर कर लिखा, हर जगह सूर्यास्त सुंदर है। एक प्राचीन वातावरण में, जहां इंसान का मन परिवर्तन नहीं लाया है, जहां हवा साफ है और धरती साफ हो रही है। सूर्यास्त सुंदर हैं और हमें सुंदर और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

मॉडल-एक्टर-फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 और सेक्शन 67 के तहत मामला दर्ज किया है। एक्टर के खिलाफ उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने गोवा बीच पर न्यूड फोटो शेयर की थी।

इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही थीं। वहीं, इसी बीच एक्ट्रेस पूनम पांडे को भी अश्लील वीडियो को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कई लोगों का आरोप था कि ऐसे में मिलिंद सोमन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों का आरोप था कि मिलिंद सोमन पर आखिर क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि उन्होंने भी पूनम पांडे की तरह ही फोटो शेयर की है।

लेखक अपूर्व असरानी ने तंज कसते हुए कहा था, ‘पूनम पांडेय और मिलिंद सोमन, दोनों अपने बर्थडे सूट में गोवा में देखे गये। पांडेय अधनंगी, सोमन पूरे नंगे। अश्लीलता के लिए पांडेय क़ानूनी पचड़े में पड़ गयीं। सोमन 55 की उम्र में अपने शरीर की फिटनेस के लिए प्यार पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम अपनी निर्वस्त्र महिलाओं के मुक़ाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति अधिक दया दिखाते हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...