रिपोर्ट: सत्यम दुबे
महाराष्ट्र: पालघर से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जायेंगे। शाहरुख खान की फिल्म का एक डायलॉग काफी प्रचलित है। इस डायलॉग को महिलाएं ज्यादातर अपने पतियों पर व्यंग करते हुए कहती हैं, “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू” यह डायलॉग काफी फेसम हुआ। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि एक चुटकी सिंदूर के कारण किसी की शादी भी टूट सकती है? आपको बता दें कि एक चुटकी सिंदूर के कारण शादी टूटने का मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी निवासी विठ्ठल पाटिल ने पालघर निवासी दिलीप पाटिल की बेटी से अपने बेटे की शादी तय की। कुछ दिनों पहले दोनों की सगाई भी हुई। सगाई का कार्यक्रम काफी धूमधाम से किया गया। जिसके बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। सगाई के कुछ दिन बाद लड़के के पिता ने लड़की के पिता को फोन किया और कहा कि वो ये शादी नहीं कर सकते।
जब लड़की के पिता ने इसका कारण पूछा तो लड़के के पिता ने कहा कि लड़के की मां को लड़की वालों ने शगुन में ब्रांडेड कुमकुम (सिंदूर) नहीं दिया इसलिए वो ये शादी तोड़ रहे हैं। इसके बाद लड़की के घर में शादी की खुशी गम में बदल गई। लड़की के पिता दिलीप पाटिल ने कहा कि दूल्हे के मां-बाप आए थे। हमने अपनी हैसियत से ज्यादा उनकी आवभगत की। उन्हें कपड़े और अन्य सामान दिए और पूरी खातिरदारी की। लेकिन वो लोग लौटकर गए और फिर फोन करके कहा कि हम शादी तोड़ रहे हैं क्योंकि आपने जो सिंदूर दिया वो ब्रांडेड नहीं था।
लड़की पक्ष ने काफी कोशिश की, कि किसी तरह बिगड़ा मामला संभल जाय,लेकिन जब मामला संभलता नहीं दिखा तो लड़की वालों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद सब इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की पक्ष से शिकायत मिलने के बाद हमने IPC की धाराओं 420, 417 और 500 के तहत मामाल दर्ज कर लिया है। आगे उन्होने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।