1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. स्कूल जाती इस लड़की ने उठाया डंडा और लगा दी मनचले की धुनाई, देखें पिटाई का VIRAL VIDEO

स्कूल जाती इस लड़की ने उठाया डंडा और लगा दी मनचले की धुनाई, देखें पिटाई का VIRAL VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्कूल जाती इस लड़की ने उठाया डंडा और लगा दी मनचले की धुनाई, देखें पिटाई का VIRAL VIDEO

मेरठ: यूपी के मेरठ शहर की एक विडियों आजकल काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें एक स्कूल की लड़की एक लड़के को लाठी से पिटते हुए नजर आ रही है। और पास खड़ें लोग उसे और ज्यादा मारने को कह रहे है।

दरअसल, इन दिनों एक मनचले की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें ये मनचला बार-बार युवती से छेड़खानी करता था।  जिससे परेशान होकर युवती ने सड़क पर ही इस मनचले को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चौक बाजार का है। जहां पर बाइक पर सवार ये युवक बार-बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली इस युवती को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था।  लड़के की इस हरकत से परेशान युवती ने ना आव देखा ना ताव बस लाठी-डंडा उठाया और युवक की जमकर धुनाई कर दी।

विडियो में आप साफ देख सकते है जब इस युवती ने लड़के की पिटाई करनी  शुरु की तो वह पीड़ित युवती को अपनी बहन बताने लगा। औऱ जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी औऱ युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरु करदी।

[videopress H9wHCSIq]

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...