रिपोर्ट: सत्यम दुबे
हिसार: हारियाणा के हिसार से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी दंग हो जायेंगे। एक MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्र ने अपनी जिंदगी से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। छात्र पढ़ने में तेज था, उसकी पढ़ाई का अंदाजा आर इसी से लगा सकते हैं कि वह क्लॉस का टॉपर विद्यार्थि था। उसने आत्महत्या करने से पहले डेढ़ पेज का सुसाइट नोट भी छोड़ा है।
आपको बता दें कि यह दुखद घटना हिसार जिले के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से सामने आई है, जहां सोमवार सुबह MBBS स्टूडेंट आशीष ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उसका दोस्त उससे मिलने के लिए उसके रुम पर आया था। काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद भी आशीष ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसके दोस्त को कुछ अनहोनि की अशंका हुई। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था।
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें आशीष ने अपने मरने का कारण लिखा है। सुसाइट नोट के मुताबिक अपनी जिंदगी से दुखी हो चुका है, ऐसी जीवन से क्या मतलब, जिसका कोई उद्देशय ना हो। बस जिए जा रहा है, इसलिए जा रहा हूं। लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हैंडराइटिंग का मिलान भी किया जाएगा। पुलिस मे जब बाकी छात्रों से बातचीत की तो पता चला कि आशीष काफी दिन से मानकिस तनाव में था, किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहा था।
आपको बता दें कि आशीष अपने बैच का टॉपर स्टूडेंट था, वह हर चीज अक्सर सबसे पहले कम्पलीट करता था। उसको पेंटिंग्स बनाना और कविताएं लिखने का शौक था। हॉरर पेंटिंग बनाता था और दर्द भरी कविताएं लिखता था। जिनको वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। जब कभी वह दुखी होता तो वह पेंटिंग बनाकर अपना दुख बयां करता था। होनहार होने का बावजूद भी उसने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।