1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महापौर पति के बेतुके बोलः सड़क की मांग को लेकर पहुंची जनता से अभद्रता का आरोप!

महापौर पति के बेतुके बोलः सड़क की मांग को लेकर पहुंची जनता से अभद्रता का आरोप!

ग्रामीणों का आरोप है कि अतुल पटेल ने लोगों को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि जब वे वोट मांगने आये थे तो उन्होंने रोड बनाने का कोई वादा नहीं किया था। आपकी कॉलोनी अवैध है।

By: Naredra 
Updated:
महापौर पति के बेतुके बोलः सड़क की मांग को लेकर पहुंची जनता से अभद्रता का आरोप!

बुरहानपुरः नगर निगम के महापौर पति एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल पर जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि शहर के लक्ष्मी नगर और कैलाश मानसरोवर कॉलोनी को जोड़ने वाली रोड के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी महापौर पति अतुल पटेल से मांग की गयी तो महापौर के पति भड़क गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि अतुल पटेल ने लोगों को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि जब वे वोट मांगने आये थे तो उन्होंने रोड बनाने का कोई वादा नहीं किया था। आपकी कॉलोनी अवैध है। वहीं जब क्षेत्रवासियों ने कहा कि टीएनसीपी अप्रूड कॉलोनी है। तो इसके बाद कहने लगे जिस कॉलोनाइजर ने कॉलोनी का निर्माण किया है उसी ठेकेदार ने रोड बनानी थी।

वहीं जब क्षेत्रवासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महापौर पति द्वारा धमकाया जा रहा है।  जब रोड निर्माण की मांग  है तो जनता जनप्रतिनिधि से मांग नहीं करेगी तो किससे करेगी। आखिरकार शहर के प्रथम नागरिक होने के बाद भी यदि जनता की सुनवाई उनके पास नहीं होगी तो जनता अपनी समस्या लेकर कहां जाएगी?

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...