1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मेघनाथ बाबा मेले में उमड़ा जनसैलाब, कबड्डी में दिखा जबरदस्त दमखम

मेघनाथ बाबा मेले में उमड़ा जनसैलाब, कबड्डी में दिखा जबरदस्त दमखम

भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला। जीरुढाना में रंगारंग कार्यक्रमों से सजा भव्य आयोजन। गूंजा गांव का माहौल। परंपरा और खेल का अनोखा संगम। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

By: Naredra 
Updated:
मेघनाथ बाबा मेले में उमड़ा जनसैलाब, कबड्डी में दिखा जबरदस्त दमखम

बैतूल:  ग्राम पंचायत पिपरिया गुरुवा के अंतर्गत ग्राम जीरुढाना में मेघनाथ बाबा मेले के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान शामिल हुए।

इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों को ऐसे आयोजनों से जुड़े रहने का संदेश दिया। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया, वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं ने जबरदस्त जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ऊर्जा और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से यह मेला भव्य रूप से संपन्न हुआ और क्षेत्र में एक बार फिर परंपरा, संस्कृति और खेल भावना का शानदार संगम देखने को मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...