सिंगरौली जिले में दो स्थानों पर सामूहिक विवाह और निकाह का आयोजन किया गया। चितरंगी में राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह ने सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत 98 विवाह और एक निकाह संपन्न कराया।
राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि बेटी का कन्यादान करना एक यज्ञ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब कन्याओं के उत्थान में सदैव तत्पर है।
वहीं, जिला मुख्यालय स्थित बैढ़न में महापौर रानी अग्रवाल की उपस्थिति में 50 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस आयोजन में शामिल हुए लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और सरकार की इस पहल से गरीब कन्याओं को लाभ मिल रहा है।