1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. गाइडलाइन का उल्लंघन कर हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस तो दीवार फांदकर भागे दूल्हा-दुल्हन

गाइडलाइन का उल्लंघन कर हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस तो दीवार फांदकर भागे दूल्हा-दुल्हन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाइडलाइन का उल्लंघन कर हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस तो दीवार फांदकर भागे दूल्हा-दुल्हन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

पटियाला: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, लोग ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहे हैं। बावजूद इसके लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहें हैं। ताजा मामला सामने आया है पंजाब के पटियाला से, जहां शासकीय सामुदायिक शादी मंडल घर में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इसकी सूचना जब पुलिस और मीडिया को मिली तो मीडिया के कैमरे देख सभी बाराती मौके से भाग लिए।

मामला सामने आने के बाद पुलिस जॉच में पता चला कि इस शादी में किसी प्रकार की कोई परमिशन भी नहीं ली हुई थी। लड़की की मां की मानें तो उन्होंने अपनी सभी बेटियों की शादी बिना परमिशन के ही की है। हांलाकि वह पुरानी बात कर रही होंगी, जिससे यह दिखया जा रहा है कि इन्हें कोविड नियमों की जानकरी ही नहीं है।

मौके पर तहसीलदार व SHO को देखते ही ज्यादा बाराति भाग खड़े हुए। कयास लगाया जा रहा है कि जॉच के बाद जल्दी ही सब के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस जैसे ही शादी मंडल के अंदर पहुंची तो दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग दीवार फांदकर भागने लगे।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 150 से 200 लोग शादी में शामिल थे, जबकि दुल्हन की मां का कहना है कि सिर्फ 20 लोग ही शादी में थे। पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कल लिया है। बता दें कि, कोरोना महामारी को देखते हुए पंजाब सरकार ने शादियों में लड़का और लड़की की तरफ से सिर्फ 20 लोगों को ही आने की इजाजत दी है। उसके लिए भी जिला मजिस्ट्रेट से मंजूरी लेनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...