1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. मनचले ने महिला IAS अधिकारी से की छेड़छाड़, अधिकारी को गलत तरीके से की छूने की कोशिश

मनचले ने महिला IAS अधिकारी से की छेड़छाड़, अधिकारी को गलत तरीके से की छूने की कोशिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनचले ने महिला IAS अधिकारी से की छेड़छाड़, अधिकारी को गलत तरीके से की छूने की कोशिश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फरीदाबाद: बहन और बेटियों की सुरक्षा आज भी सरकारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। सरकारें बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कई बड़े और कड़े कदम उठाई हैं, लेकिन वह सब नाकामयाब साबित होता दिख रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि महिला IAS अधिकारियों से भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहें हैं। छेड़छाड़ का ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद शहर से सामने आया है। जहां एक मनचले ने महिला IAS अधिकारी से छेड़छाड़ की।

आपको बता दें कि मनचले ने IAS  अधिकारी के साथ रविवार की शाम को छेड़छाड़ की, जब हरियाणा कैडर की महिला अधिकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ तैनात की गई थी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जननायक जनता पार्टी के एक नेता के घर आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि जैसे ही महिला अधिकारी मनचले के सामने से गुजरी तो उसने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

IAS अधिकारी ने मनचले के रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी की पहचान साहिल अढ़ान के रुप में हुई है। आपको बता दें कि वह फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है।

हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला नरियाला गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद गए थे। इसी दौरान उसने अधिकारी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद की एक अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जननायक जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। लेकिन जेजेपी के पदाधिकारियों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...