1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही पर मनचले ने राड से किया हमला, खून से लतफत हो सड़क पर गिरी सिपाही

अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही पर मनचले ने राड से किया हमला, खून से लतफत हो सड़क पर गिरी सिपाही

अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से एक मनचला छेड़छाड़ करने लगा। महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो मनचले ने सिपाही के सिर पर राड से हमला कर दिया। जिसके बाद महिला सिपाही के सिर से खून बहने लगा और वह सड़क पर गिर गई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही पर मनचले ने राड से किया हमला, खून से लतफत हो सड़क पर गिरी सिपाही

रिपोर्ट: प्रदीप आनंद श्रीवास्तव

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से एक मनचला छेड़छाड़ करने लगा। महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो मनचले ने सिपाही के सिर पर राड से हमला कर दिया। जिसके बाद महिला सिपाही के सिर से खून बहने लगा और वह सड़क पर गिर गई।

आपको बता दें कि महिला सिपाही पर हमला होता देख लोगो ने कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। इसके  पीड़ित महिला सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले, छेड़छाड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ACP अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता सिपाही अलीगंज थाने से पिंक मोबाइल पर तैनात है। वह गश्त पर थी। इसी दौरान वह सेक्टर बी से निकली तो वहां मौजूद एक युवक ने उससे छेड़छाड़ करते हुए टिप्पणी की। सिपाही ने स्कूटी रोककर उसकी हरकत का विरोध किया तो वह घर के अंदर से रॉड निकाल लाया। कुछ समझने से पहले ही उसने सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे उसके खून निकलने लगा। आस पास मौजूद लोग उसकी मदद के लिये दौड़े। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी भाग निकला। आस पास के लोगों ने युवक की पहचान प्रभात सिंह के रूप में की।

ACP ने आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 333, 353,354-क,307,427 के तहत एफआईआर लिखी गई है। अलीगंज इंस्पेक्टर ने प्रभात का रात ही में मेडिकल कराया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

वहीं यूपी एडीसीपी ने प्राची सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला सिपाही को मारने की कोशिश की। सिपाही मौके पर अकेली थी, इसलिए वह अपने आप को बचा नहीं पाई। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर बताया कि थाना अलीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...