बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। वे वहां दीपावली के सेलिब्रेशन के लिए गई हैं। वे यहां इसलिए आई हैं क्योंकि उनके फ्रेंड अर्जुन कपूर इन दिनों धर्माशाला में ही हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला में इस समय फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग चल रही है।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सैफ अली खान लीड रोल कर रहे हैं। दीपावली का त्योहार सेलिब्रेट करनेक के लिए करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और मलाइका अरोड़ा साथ-साथ धर्मशाला पहुंचे हैं। फिल्म ‘भूत पुलिस’ में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी लीड रोल कर रही हैं।
दीपावली के अगले दिन मलाइका अरोड़ा धर्मशाला में मार्निंग वॉक पर गईं। उन्होंने अपने मार्निंग वॉक की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फोटो में धर्मशाला का मौसम और खूबसूरती दिख रही है।
इस फोटो में मलाइका ने हरे रंग का आउटफिट पहना है और पहली फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं। दूसरी फोटो में मलाइका ने अपने बाल बांध लिए हैं। मलाइका ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘वह रास्ता जिस पर कम लोग चल रहे हों, शांत और खूबसूरत सुबह।’ फैंस मलाइका के फोटो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की ये तस्वीरें खींची हैं।
एक फैन ने मलाइका से पूछा है कि अर्जुन कपूर कहां हैं? एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘क्या आप अर्जुन कपूर को फोटो क्रेडिट देना भूल गईं हैं?’ कुछ फैंस ने कमेंट बॉक्स में मलाइका की इन फोटो पर दिल की इमोजी। फायर इमोजी और हार्ट इमोजी बनाई है। कुछ फैंस ने उनकी खूबसूरती की प्रशंसा भी की है।
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सैफ अली खान, जैकलीन और यामी गौतम के साथ अपने फैंस को दीपावली विश किया था। इस वीडियो में ही तैमूर की आवाज सुनाई दे रही थी। वे अपने अब्बा सैफ को वीडियो के बीच में अपने पास बुलाते सुनाई दिए। तैमूर की इस बात पर सैफ कहते हैं कि, ‘वन सेकेंड’।