1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

दो दिन पूर्व उसका साथी महेश गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उससे दीपक के ठिकाने की जानकारी दी। पुलिस ने महेश के बताए ठिकाने से दीपक को नागदा से गिरफ्त कर लिया।

By: Naredra 
Updated:
उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी बदमाश मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने नशे के खिलाफ एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के फरार  ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से चार किलो गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस उससे अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

दरअसल नागदा निवासी दीपक सिंह कुशवाह पर नशीले पदार्थ की तस्करी के केस में फरार रहने पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10 हजार रुपए ईनाम घोषित किया था। काफी तलाश के बावजूद वह हाथ नहीं आ रहा था। दो दिन पूर्व उसका साथी महेश गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उससे दीपक के ठिकाने की जानकारी दी। पुलिस ने महेश के बताए ठिकाने से दीपक को नागदा से गिरफ्त कर लिया। तलाशी में उसकी स्विफ्ट कार से 4.200 kg गांजा भी बरामद हुआ है।

मामले में भाटपचलाना एसएचओ सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते नशीले पदार्थ के तस्कर महेश को पकड़ा और उसकी निशानदेही से 10 हजार के इनामी दीपक को गिरफ्त में लिया।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...