1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुमशुदा नाबालिग बच्ची को12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुमशुदा नाबालिग बच्ची को12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के समस्त थानों को बालिका उम्र 10 वर्ष की तलाश के लिए इश्तहार जारी कराया। साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा सिंलौड़ी बाजार में FRV से लोगों के बीच मुनादी करायी गई एवं  सीसीटीवी फुटेज को सर्च कराया गया। पुलिस ने बच्ची को उसके नाना के घर कुंडम क्षेत्र जिला जबलपुर से बरामद किया

By: Naredra 
Updated:
ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुमशुदा नाबालिग बच्ची को12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

कटनीः मुस्कान अभियान” के तहत चौकी सिलौंडीं थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। कुंडम थाना क्षेत्र निवासी ने बताया कि पत्नी और पोती के साथ ग्राम सिलौडी में बाजार करने के लिए आया था।

जब वह दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था तो उस दौरान उसके साथ आई हुई उसकी पोती से गुम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस एक्टिव हो गई। तत्काल सभी स्थानों पर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के समस्त थानों को बालिका उम्र 10 वर्ष की तलाश के लिए इश्तहार जारी कराया। साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा सिंलौड़ी बाजार में FRV से लोगों के बीच मुनादी करायी गई एवं  सीसीटीवी फुटेज को सर्च कराया गया। पुलिस ने बच्ची को उसके नाना के घर कुंडम क्षेत्र जिला जबलपुर से बरामद किया और बच्ची को इसके दादा दादी के सुपुर्द किया गया। फिलहाल दादा दादी अपनी पोती को सही सलामत पाकर खुश नजर आए और पुलिस को धन्यवाद देते नजर आए।

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बच्ची को बरामद किया। यह पूरी कार्यवाही एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी स्लीमनाबाद तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्ग दर्शन में हई। इस उल्लेखनीय कार्रवाई में प्रमुख भूमिका चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय व धर्मवीर सिंह की रही।

कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...