1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में बड़ा भ्रष्टाचार!, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने लगाए गंभीर आरोप

शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में बड़ा भ्रष्टाचार!, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने दावा किया कि 39 हजार रुपये का कंप्यूटर 1 लाख 39 हजार में और 25 हजार का प्रिंटर 1 लाख रुपये में खरीदा गया। इस पूरे मामले में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा का नाम सामने आने की बात भी कही गई।

By: Naredra 
Updated:
शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में बड़ा भ्रष्टाचार!, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने लगाए गंभीर आरोप

भोपाल। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने शिक्षा विभाग के टेंडर को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” बनाया जा रहा है।

मुकेश नायक के अनुसार वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। आरोप है कि टेंडर की शर्तें व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जाती हैं, जिससे बड़ी और सक्षम कंपनियों को बाहर कर दिया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि 39 हजार रुपये का कंप्यूटर 1 लाख 39 हजार में और 25 हजार का प्रिंटर 1 लाख रुपये में खरीदा गया। इस पूरे मामले में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा के नाम सामने आने की बात भी कही गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह टेंडर IAS अधिकारी शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किया गया था।

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि मामले की SIT से जांच कराई जाए और फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...