1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 174 घन मीटर रेत जब्त

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 174 घन मीटर रेत जब्त

जब्त रेत को प्रशासन द्वारा नियमानुसार अधिकृत रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By: Naredra 
Updated:
अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 174 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौलीः जिले में अवैध खनन और रेत के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम मझौना में संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान निजी भूमि अराजी क्रमांक 551 एवं 555/658 पर करीब 144 घन मीटर तथा अराजी क्रमांक 555/1 पर लगभग 30 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई। इस तरह कुल 174 घन मीटर रेत जब्त की गई।

जब्त रेत को प्रशासन द्वारा नियमानुसार अधिकृत रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और भंडारण में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सिंगरौली से संवाददाता अमित पांडेय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...