1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना जनपद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार!

पन्ना जनपद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार!

कुएं का निर्माण को लेकर मांगी थी 11 हजार की रिश्वत, 5 हजार की पहली किस्त लेते सरपंच गिरफ्तार।

By: Naredra 
Updated:
पन्ना जनपद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार!

पन्नाः पन्ना जिले में बीते रोज लोकायुक्त सागर की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पन्ना जिले के शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरा में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच जगत आदिवासी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।

आवेदक नंदलाल राठौर अपनी कृषि भूमि पर ‘कपिलधारा योजना’ के तहत कुएं का निर्माण कराना चाहते थे। जनपद से स्वीकृति मिलने के बावजूद, सरपंच ने काम शुरू करने की अनुमति देने के बदले 11 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद जाल बिछाया गया। जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर पांच हजार रुपए दिए गए, निरीक्षक कमल सिंह उइके और रंजीत सिंह की टीम ने सरपंच को धर दबोचा। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...