सीहोरः बुधनी के ग्राम डोवी में भीषण हादसा हो गया। एक घर के खलिहान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आगजनी में 7 मवेशी जलकर हुए राख हो गए वहीं 5 मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। मवेशियों को निकालने में 2 व्यक्ति भी घायल हो गए।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
सीहोर से संवाददाता शरन तिवारी की रिपोर्ट