1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि महाराज ने किए महाकाल के दर्शन, विधि विधान से की पूजा अर्चना

महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि महाराज ने किए महाकाल के दर्शन, विधि विधान से की पूजा अर्चना

महाकाल के दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से महामंडलेश्वर का स्वागत किया गया।

By: Naredra 
Updated:
महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि महाराज ने किए महाकाल के दर्शन, विधि विधान से की पूजा अर्चना

धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में श्री पंचायती दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और महामंडलेश्वर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उज्जैन प्रवास के दौरान स्वामी हरि गिरि महाराज महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से देश, समाज और विश्व में शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...