मिर्जापुर में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा चर्चा का विषय बना रहा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संत से आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता को लेकर अहम माना जा रहा है। मिर्जापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।