1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, बुंदेली भजन और राजशाही परंपरा का दिखा संगम

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, बुंदेली भजन और राजशाही परंपरा का दिखा संगम

इस कार्यक्रम में महाराजा छत्रसाल के वंशज पन्ना राजघराने के सदस्य भी शामिल होते हैं यह परंपरा बरसों चली से चली आ रही है जो आज भी जीवित है।

By: Naredra 
Updated:
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, बुंदेली भजन और राजशाही परंपरा का दिखा संगम

पन्नाः मंदिरों की नगरी में चैत्र नवरात्रि के पर्व के साथ ही मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर माहौल उत्साह पूर्वक रहा। नगर में प्रसिद्ध प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामनवमी के आयोजन को लेकर इस वर्ष सनातन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

रामनवमी के आयोजन को लेकर पूरे शहर को भगवा रंग के तोरण द्वारों से सजाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर में तैयारियां की है। मंदिर को जन्मोत्सव के आयोजन हेतु विशेष रूप से सजाया गया है और रंग-बिरंगी रोशनी की जा रही है। वही मंदिर के पुजारी का कहना है कि जिस तरह अयोध्या में रामलाल की प्रतिष्ठा शालिग्राम पत्थर पर मौजूद है वही प्रतिमा इस मंदिर पर भी शालिग्राम रूप में भगवान राम विराजमान हैं। यहां पर दूर-दराज से लोग आते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

घड़ी में ठीक दोपहर 12:00 बजते ही प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के गुंजायमान भजन से भगवान राम की एक छलक पाने को लोग आतुर दिखाई दिए इस जन्मोत्सव में पन्ना राजघराने के परिवार सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी और पुलिस की चकचोबंध व्यवस्था रहती है। महिलाओं के बुंदेली गीत के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में महाराजा छत्रसाल के वंशज पन्ना राजघराने के सदस्य भी शामिल होते हैं यह परंपरा बरसों चली से चली आ रही है जो आज भी जीवित है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...