रिपोर्ट- हरिओम वीर
चित्तौड़गढ: राजस्थान के चित्तौड़गढ जिले में डकैतों के हौंसले बुलंद होने लगे है। दिनदहाड़े कनपटी पर पिस्तौल रख लाखों की बेखौफ डकैती करना आम बात हो चुकी है। कुछ ऐसा ही मामला निम्बाहेड़ा कि एक्सिस बैंक का सामने आया है जिसमें दिनदहाड़े 5 डकैत हथियार बंद होकर धावा बोलते है और केशियर को बंदुक दिखाकर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो जाते है। डकैतों की तैयारी इतनी पुख्ता होती है कि सिर्फ 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार जाते है।
वारदात की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। मौके पर निम्बाहेड़ा पुलिस पहुंची और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई।

पहले गार्ड, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया…
उदयपुर रोड के एक्सिस बैंक में शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे बाइक पर सवार होकर 5 डकैत आए। पांचों हथियार से लैस थे। बैंक में घुसते ही सबसे पहले गार्ड, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। उसके बाद सीधे कैशियर के पास पहुंचे और 50 लाख से ज्यादा कैश लेकर फरार हो गए। जाते-जाते डकैतों ने बैंक में आई एक महिला ग्राहक की 1 तोले सोने की चेन छीन ले गए।
लोन ऑफिसर ने पकड़ ली थी बंदूक…
लूट के दौरान एक बदमाश ने बैंक के लोन ऑफिसर रॉबिन सिंह हाडा के सिर पर पीछे से बंदूक तान दी। इस दौरान रोबिन ने विरोध करते हुए बंदूक की नाल पकड़ ली। ये देख दूसरे बदमाश ने रॉबिन के सिर पर बंदूक की दे मारी। बंदूक की लगने से रॉबिन घायल हो गए, उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है।
एसपी पहुंचे मौके पर…
सूचना मिलते ही एसपी दीपक भार्गव भी मौके पर पहुंच गए हैं। बैंक में मौजूद लोगों से डकैतों के बारे में पूछताछ की है। लूट की जांच के लिए बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बदमाशों के भागने के रास्ते पर लगे कैमरों की भी निगरानी की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर हर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस के अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।