बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरा बेबी एक्स्पेक्ट कर रही हैं। अगले साल की शुरुआत में इनके घर नया नन्हा मेहमान आने वाला है। तैमूर भी अपने भाई या बहन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की नन्हे मेहमान संग खेलते हुए की फोटो सामने आई। तैमूर की गोद में बेबी गर्ल नजर आ रही हैं। वहीं, तैमूर बड़ी-सी स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट और दोस्त पोनम दमानिया को घर पर इन्वाइट किया। छोटा-सा दिवाली सेलिब्रेशन किया। नैना सिंह ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, “बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया, सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया। आप दोनों को प्यार।” इसके साथ ही नैना सिंह ने पूनम दमानिया को भी टैग किया है।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है।
इससे जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। दोनों की यह फिल्म अगले साल क्रिसमस डे पर रिलीज हो सकती है। इससे इतर करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने और सैफ अली खान ने मीडिया के जरिए दी थी।